जनवरी 18, 2026 8:50 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने फरवरी और मार्च में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। बल्लेबाज भारती फुलमाली को टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

हरमनप्रीत कौर टी-ट्वेंटी और एकदिवसीय दोनों सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। मौजूदा एकदिवसीय विश्‍व कप चैंपियन भारतीय टीम इस दौरे पर तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी।

टी-20-अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 15 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से होगी। इसके बाद 19 फरवरी को कैनबरा के मानुका ओवल और 21 फरवरी को एडिलेड ओवल में मैच खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी को ब्रिस्बेन के एबी फील्ड से होगी। दूसरा और तीसरा एकदिवसीय मैच  27 फरवरी और 1 मार्च को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला जाएगा।