जुलाई 15, 2025 7:33 पूर्वाह्न

printer

क्रिकेट: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराया 

 
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त ले ली है। लॉर्ड्स में, कल खेल के अंतिम दिन 193 रन के लक्ष्य के जवाब में, भारतीय टीम 170 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 3-3 विकेट लिए।
 
 
पहली पारी में, भारत और इंग्लैंड दोनों का स्‍कोर 387 रन रहा था। 
 
 
बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला