अप्रैल 28, 2025 8:19 अपराह्न

printer

क्यू.आर कोड से मिलेगी श्रद्धालुओं को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के रूट पर भूस्खलन की जानकारी

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के रूट पर भूस्खलन की जानकारी क्यू.आर कोड के माध्यम से मिलेगी। इसके लिए पुलिस की ओर से यात्रा रूट के मुख्य पड़ावों पर 50 क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। सभी थानों को क्यू.आर कोड वितरित कर दिए गए हैं।
 
 
उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को सबसे अधिक समस्या मार्ग और मूलभूत सुविधाओं के स्थानों को ढूंढने में होती है। कई बार यात्रा रूटों पर मार्ग बाधित होने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।
 
 
इसलिए इस वर्ष पुलिस की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ावों पर करीब पचास क्यू.आर कोड लगाए जाएंगे। यह चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहला प्रयोग है।
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला