मार्च 11, 2026 12:48 अपराह्न

printer

क्यूबा में ईंधन की कमी के कारण मानवीय संकट गहराया: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्यूबा में ईंधन की कमी के कारण मानवीय संकट उत्पन्न हो गया है और वहां स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर स्थिति में पहुँच गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने कहा कि अस्पतालों में बार-बार बिजली कटौती, आवश्यक दवाओं की कमी, महत्वपूर्ण उपकरणों के संचालन में असमर्थता, साथ ही आपातकालीन सेवाओं, शिशु और मातृ देखभाल, कोल्ड-चेन सिस्टम और पुरानी तथा गैर-आपातकालीन बीमारियों के इलाज में भारी व्यवधान का सामना करना पड़ रहा है। एम्बुलेंस को भी ईंधन प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, जिससे आपातकालीन देखभाल में देरी हो रही है।

अमरीका प्रशासन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह क्यूबा में कुछ तेल की आपूर्ति की अनुमति दे रहा है, लेकिन इसे केवल निजी क्षेत्र को बेचा जा सकता है, सरकार को नहीं। वाशिंगटन ने पहले वेनेजुएला से क्यूबा जाने वाले तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक संस्था अमेरिका सहित सदस्य देशों के साथ बातचीत कर रही है ताकि सहायता निर्बाध रूप से पहुँचाई जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला