मार्च 5, 2026 6:03 अपराह्न

printer

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने फिनलैंड के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि देश युवा और सबसे गतिशील कार्यबल के साथ विश्व की वैश्विक कौशल राजधानी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।

नई दिल्ली में फिनलैंड के रोजगार मंत्री मटियास मार्टिनेन के साथ द्विपक्षीय बैठक में उन्‍होंने यह बात कही। इस बैठक में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और कार्यबल गतिशीलता के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

श्री चौधरी ने कहा कि देश की जनसांख्यिकीय मजबूती और फिनलैंड की तकनीकी और व्यावसायिक उत्कृष्टता कौशल क्षेत्र में एक स्वाभाविक साझेदारी का निर्माण करती है।

उन्होंने कहा कि चर्चा संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और कुशल युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों तक पहुंच बनाने पर केंद्रित थी। साथ ही प्रशिक्षण और गतिशीलता के उच्च मानकों को बनाए रखने पर भी बल दिया गया।