छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दो और माओवादी मारे गए हैं। इस तरह मारे गए माओवादियों की संख्या पांच हो गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने इस मुठभेड़ में कई माओवादियों के घायल होने का दावा किया है।
घटनास्थल से एक थ्री नॉट थ्री रायफल, तीन सौ पंद्रह बोर की तीन रायफल, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है। इस अंतर्जिला अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल थे।