अक्टूबर 22, 2025 7:15 अपराह्न

printer

कोल इंडिया लिमिटेड ने आईआईटी मद्रास के साथ सतत ऊर्जा केन्द्र की स्थापना के लिए किया समझौता

 

कोल इंडिया लिमिटेड – सीआईएल ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – आईआईटी मद्रास के साथ सतत ऊर्जा केंद्र की स्थापना के लिए समझौता किया है। कोयला मंत्रालय ने कहा है कि यह केंद्र सतत ऊर्जा में अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा।

 

इसका लक्ष्य कम कार्बन वाली प्रौद्योगिकियों का विकास करना, कोयला खदानों का पुन: उपयोग करना और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का समर्थन करने के लिए नवीन समाधान तैयार करना है।

सीआईएल के अध्यक्ष पी. एम. प्रसाद ने कहा कि यह साझेदारी कोल इंडिया के पारंपरिक ऊर्जा प्रदाता से देश के स्वच्छ ऊर्जा भविष्य में प्रमुख कंपनी बनने के परिवर्तन को दर्शाती है। आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि ने भी देश के निम्न-कार्बन परिवर्तन में उद्योग-अकादमिक सहयोग को महत्‍वपूर्ण बताया।