मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 6, 2025 8:54 अपराह्न

printer

कोलम्‍बो में 5 दिनों का भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव बॉलीवुड की हिट फिल्‍म 83 के प्रदर्शन के साथ हुआ शुरू

श्रीलंका की राजधानी कोलम्‍बो में पांच दिनों का भारतीय फिल्‍म महोत्‍सव बॉलीवुड की हिट फिल्‍म 83 के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। कोलम्‍बो में भारतीय उच्‍चायोग और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र के सहयोग से आयोजित यह महोत्‍सव पूरे श्रीलंका में 10 जनवरी तक चलेगा। फिल्‍म 83 के प्रदर्शन पर श्रीलंका के खेल और युवा कार्य मंत्री सुनील कुमार गमागे ने कहा कि भारत की खेल श्रेणी की फिल्‍मों ने खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में बडा योगदान दिया है।

इस महोत्‍सव का उद्देश्‍य ड्रामा, रोमांस, एक्‍शन और ऐतिहासिक महाकाव्‍यों की विविध श्रृंखला का प्रदर्शन करके भारतीय सिनेमा की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत का जश्‍न मनाना है। इन फिल्‍मों का प्रदर्शन

बदुल्ला, जाफना, गॉल, कुरुनेगला, मटाले, मतारा, और नुवारा एलिया सहित कई शहरों में किया जाएगा। इससे श्रीलंका के दर्शकों को सिनेमा का व्‍यापक अनुभव मिलेगा। इस महोत्‍सव में आरआरआर, रेवा और विक्रम सहित कई लोकप्रिय फिल्‍मों का प्रदर्शन किया जाएगा।