कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रांची समेत देशभर में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इधर रांची स्थित रिम्स में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल आज नौवें दिन भी जारी रही। इस दौरान ओपीडी सेवा से लेकर सर्जरी तक बंद है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही गंभीर मरीजों को मिल रही है। दूसरी ओर एआरटी सेंटर, डाट सेंटर और बच्चों के इम्यूनाइजेशन सेंटर को खोल दिया गया है।
Site Admin | अगस्त 21, 2024 9:37 अपराह्न
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ रांची समेत देशभर में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन जारी
