कोलकाता के चिकित्सा संघों के महासंघ- फेमा ने जूनियर डॉक्टरों की भूख हडताल के समर्थन में आज सुबह छह बजे से 48 घंटो तक चिकित्सा सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है। संघ की ओर से डॉक्टर स्वरोदयोत मुखर्जी ने बताया कि इस बंद में आपातकाल सेवाएं शामिल नही हैं।
डॉक्टर राज्य सरकार से की गई मांगो को मजबूती प्रदान करने के लिए आज सुबह नौ बजे से 12 घंटो के लिए भूख हडताल पर हैं। इस बीच प्रदर्शन कर रही एक और डॉक्टर पुलसत्या आचार्य को गंभीर रूप से बीमार होने के बाद एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।