कोलकाता में आर.जी. कर राजकीय अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-आईएमए ने आज से 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। आई.एम.ए. ने आज सुबह छह बजे से ओ.पी.डी. और अन्य सामान्य सेवाएं बन्द करने की अपील की है। संगठन ने पीड़ित महिला डॉक्टर के लिए न्याय और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय कानून की मांग की है। संगठन की अपील को देखते हुए इस हड़ताल में निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हो रहे हैं।आई.एम.ए. ने कोलकाता के अस्पताल में हुई तोड़-फोड़ की भी निंदा की है। इस अस्पताल में 9 अगस्त से डॉक्टर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।इस बीच, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि डॉक्टरों के साथ हिंसा मामले में, छह घण्टे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी संस्थान प्रमुख की होगी।
Site Admin | अगस्त 17, 2024 11:22 पूर्वाह्न
कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ का देशव्यापी हड़ताल शुरू