कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग की होमीसाइड ब्रांच ने आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लिफ्ट दुर्घटना की जांच अपने पास ले ली है। इस घटना में बृहस्पतिवार और शुक्रवार के बीच की रात को अरूप बंदोपाध्याय की जान चली गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो सुरक्षाकर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आज आरोपियों को 27 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
इसी संस्थान में लगभग डेढ़ साल पहले हुए “अभया” दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद इस घटना से राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।