मार्च 10, 2026 12:21 अपराह्न

printer

कोलकाता: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नोडल अधिकारि‍यों के साथ चुनाव तैयारियों पर बैठक की

निर्वाचन आयोग ने आज कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नोडल अधिकारि‍यों के साथ चुनाव तैयारियों पर बैठक की। आयोग अब राज्‍य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद प्रेस वार्ता होगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निवार्चन आयुक्‍त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने कल मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कीं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो पाए। आयोग ने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन करने के लिए प्रपत्र 6/7/8 के तहत आवश्यक प्रक्रिया जारी है।