कोलकाता में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कई इलाकों में पानी कम हो गया है। हालाँकि कुछ इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। शहर के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएँ सामान्य हैं और बस सेवाओं में सुधार हो रहा है। मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है, लेकिन कोलकाता में आज बारिश की कोई खबर नहीं है।
Site Admin | सितम्बर 24, 2025 11:04 पूर्वाह्न
कोलकाता: कई इलाकों में पानी कम होने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य, कुछ इलाकों में जलभराव अभी भी जारी
