जनवरी 21, 2026 9:35 अपराह्न

printer

कोलकाता: आशा कार्यकर्ताओं ने 15,000 रुपये के निश्चित मासिक मानदेय सहित अन्य मांग को लेकर किया प्रदर्शन

कोलकाता में आज हजारों सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं-आशा ने 15 हजार रुपये के निश्चित मासिक मानदेय, बेहतर बीमा कवरेज, मातृत्व अवकाश और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से पुलिस के साथ झड़पें हुईं। इससे शहर के कई हिस्सों में व्यवधान उत्पन्न हुआ। बाद में, प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके लंबित भुगतान जल्द ही कर दिए जाएंगे, लेकिन मानदेय को बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने की उनकी मांग के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
 
भारतीय जनता पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ आक्रामक रवैया अपनाया।