अगस्त 11, 2025 8:21 अपराह्न

printer

कोलंबों में प्राचीन भारतीय वास्तुकला विज्ञान और वास्तुशास्त्र को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन

कोलंबों में केलानिया विश्वविद्यालय के संस्कृत और प्राच्य अध्ययन विभाग ने पहली बार प्राचीन भारतीय वास्तुकला विज्ञान और वास्तुशास्त्र को समर्पित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में ऑनर्स डिग्री स्नातक छात्रों के शोध और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में विभाग की शैक्षणिक गहराई और रचनात्मक दृष्टि को दर्शाते हुए नवीन डिज़ाइन, शोध पत्र और व्यक्तिगत और सामूहिक परियोजनाओं की योजनाएँ प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी समकालीन वास्तुशिल्पीय चिंतन में इसकी स्थायी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालती है, विरासत को नवाचार और स्थानिक व्यवस्था को सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यो के साथ जोडती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला