कोयला मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में भारतीय कोयला कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व-सीएसआर ढांचे पर विचार-विमर्श हेतु हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक को संबोधित करते हुए, कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव, रूपिंदर बरार ने कोयला कंपनियों से समुदाय के लाभ के लिए अपने सीएसआर, कल्याण और स्थिरता प्रयासों को एकीकृत करने का आग्रह किया।
सुश्री बरार ने सीएसआर गतिविधियों को शुरू करने और उन्हें क्रियान्वित करने हेतु गहन विश्लेषण और कार्यात्मक अंतर्दृष्टि प्रदान करने के लिए विश्वसनीय एजेंसियों को शामिल करने पर बल दिया।