कोयला मंत्रालय ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ तीन वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक- धुलिया नॉर्थ, मंदाकिनी बी और पीरपैंती बरहट के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन ब्लॉकों की नीलामी वाणिज्यिक कोयला खनन के 13वें चरण के अन्तर्गत की गई थी। मंत्रालय ने बताया कि इन समझौतों पर हस्ताक्षर भारत के कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Site Admin | जनवरी 15, 2026 9:02 अपराह्न
कोयला मंत्रालय और दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के बीच तीन वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक पर समझौता हुआ