फ़रवरी 20, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

कोयंबटूर हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे व नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू और राज्य डॉ. एल. मुरुगन

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू, राज्य मंत्री मुरलीधर मोहल तथा सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज कोयंबटूर हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे और अन्य सुविधाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। हवाई अड्डे के निदेशक मोहम्मद आरिफ ने कल मीडिया को बताया कि यहां से सिंगापुर और शारजाह सहित अन्य देशों के लिए प्रतिदिन 28 से 30 उड़ानें संचालित होती हैं। श्री आरिफ ने बताया कि यहां यात्रियों के लिए खेल का मैदान, जीआई उत्पादों की खरीदारी और पुस्तकालय जैसी नई सुविधाएं भी बनाई जा रही हैं।