मई 25, 2024 8:41 अपराह्न

printer

कोण्डागांवः अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया

लोकसभा चुनाव के तहत चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कोण्डागांव के शहीद गुण्डाधुर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार मतगणना कक्षों, उम्मीदवारों और उनके गणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा समेत दूसरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर कुणाल दुदावत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला