कोडरमा वन विभाग के टीम ने आज लखीबागी एसपी कोठी के समीप रेंजर के नेतृत्व में ढिबरा लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन पर लगभग 15 टन ढिबरा लदा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रूपये बताई जा रही है।
Site Admin | अप्रैल 17, 2024 7:50 अपराह्न
कोडरमा वन विभाग के टीम ने तीन वाहनों को जब्त किया