अप्रैल 4, 2024 4:39 अपराह्न

printer

कोडरमा में चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी के लिए आई भाई मैस्कॉट लांच

लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोडरमा जिला प्रशासन की ओर से कई अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से आज चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी लिए आई भाई मैस्कॉट लांच किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने समाहरणालय परिसर में मैस्कॉट को लॉन्च करते हुए लोगों को स्वच्छ और निर्भीक मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके अलावे झुमरी तिलैया में स्वीप कोषांग के तहत आई एम वेरीफाइड वोटर का कैंपेन भी चलाया गया। मौके पर स्थानीय लोगों ने मतदान को लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।