अक्टूबर 22, 2024 9:23 अपराह्न

printer

कोडरमा जिले में एक होटल व्यवसायी के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने एक करोड़ सात लाख 10 हजार 320 रुपए नगद बरामद किए

कोडरमा जिले में एक होटल व्यवसायी के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने एक करोड़ सात लाख 10 हजार 320 रुपए नगद बरामद किए हैं। इस मामले में होटल व्यवसायी सुखदेव रजक के भाई रोहित रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि सुखदेव रजक के घर से 58 ग्राम अफीम भी मिला है।