जून 15, 2024 7:48 अपराह्न

printer

कोडरमा जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा

कोडरमा जिला पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। ग्यारह जून को एक वाहन की हुई चोरी मामले में गठित पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के वैशाली के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर चार वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह वाहनों का पार्ट्स अलग-अलग कर बेचने का भी काम करता था। उधऱ, रामगढ़ जिले की रजरप्पा थाना पुलिस ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों की निशानदेही पर चोरी के कई सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं, देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ छिनतई के कई मामले थानों में दर्ज हैं।