मई 23, 2024 5:51 अपराह्न

printer

कोडरमा के सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित हुई ऑल इंडिया सैनिक स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता

कोडरमा के सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित ऑल इंडिया सैनिक स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। अंडर 17 बालक वर्ग में सैनिक स्कूल ईस्ट सियांग अरुणाचल प्रदेश, अंडर 17 बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल संबलपुर ओडिशा और अंडर 15 बालक वर्ग में सैनिक स्कूल कुंजपुरा हरियाणा की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में चैम्पियन बनी तीनों टीमें रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि के तौर पर सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगी। एक सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता में उन्नीस  सैनिक स्कूलों के पांच सौ खिलाड़ियों ने अपने कला-कौशल का प्रदर्शन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला