मई 2, 2024 9:21 अपराह्न

printer

कोडरमा की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

कोडरमा की एनडीए प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह के उपायुक्त सह कोडरमा के निर्वाची पदाधिकारी नमन प्रियेस लकड़ा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद हुई एक चुनावी सभा में उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे विकास के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं। इधर, रांची सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया। इसके बाद हुई सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साठ साल तक देश पर शासन करने वाली सरकार ने आजादी के लिए पहली लड़ाई करने वाले आदिवासियों की कोई सुध नहीं ली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला