नवम्बर 27, 2025 1:10 अपराह्न

printer

कोटा कप पोलो टूर्नामेंट में जयपुर पोलो टीम ने फाइनल में प्रवेश किया

कोटा कप पोलो टूर्नामेंट में जयपुर पोलो टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में चुंडा पोलो टीम को 10-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में दोनों टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, लेकिन जयपुर ने लगातार गोल कर शानदार जीत दर्ज की। जयपुर टीम के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने छह और लांस वॉटसन ने चार गोल किये।

टूर्नामेंट का फाइनल 30 नवंबर को राजस्थान पोलो क्लब में खेला जाएगा।