फ़रवरी 6, 2026 7:33 अपराह्न

printer

कोई भी देश तब तक पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जा सकता, जब तक उसकी सांस्कृतिक नींव, मूल्यों और पहचान की रक्षा नहीं की जाती: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश तब तक पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जा सकता, जब तक उसकी सांस्कृतिक नींव, मूल्यों और पहचान की रक्षा नहीं की जाती। रक्षा मंत्री ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ सिर्फ़ भौगोलिक सीमाओं की रक्षा करना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और सभ्यतागत चेतना की रक्षा करना भी है।
युवाओं की भूमिका को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य तभी सुरक्षित रहता है, जब उसकी युवा पीढ़ी अपने अतीत को समझती है, अपने आदर्श मूल्यों को पहचानती है और उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जब नैतिक मूल्यों को तकनीकी ज्ञान के साथ जोड़ा जाता है, तो कोई भी ताकत देश को कमज़ोर नहीं कर सकती।