कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा में कल जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। शिविर में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जिसमें लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत लोगों से पेड़ लगाने की अपील की।
Site Admin | जुलाई 14, 2024 8:22 अपराह्न
कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा में कल जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया