छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कोंडागांव वनमंडल द्वारा आयोजित इस महोत्सव में विधायक लता उसेंडी शामिल हुई। इस मौके पर नीम, जामुन आम, साल, इमली और अमरूद के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में सुश्री उसेंडी ने कहा कि ’एक पेड़ मां के नाम’ से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हम सभी एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें।
गौरतलब है कि कोंडागांव वनमंडल द्वारा इस वर्ष लगभग दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी भारत स्काउट-गाईड जिला संघ और वनमंडल द्वारा ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारत स्काउट-गाईड से जुड़े स्कूली बच्चों ने पौधारोपण किया।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 9:37 अपराह्न
कोंडागांव जिले के कोपाबेड़ा में वन महोत्सव का आयोजन किया गया