मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति की संभावन व्यक्त की है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का भी अनुमान लगाया गया है।
Site Admin | सितम्बर 15, 2025 1:56 अपराह्न
कोंकण, गोवा, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग