अक्टूबर 6, 2025 12:36 अपराह्न

printer

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन जोन-III का पूर्ण सम्मेलन नवम्बर में कोहिमा में होगा

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन जोन-III का पूर्ण सम्मेलन नवम्बर महीने में कोहिमा में होने जा रहा है। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष शेरिंगैन लोंगकुमेर ने पूर्वोत्तर क्षेत्र से संबंधित मुख्य संसदीय पहलों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। श्री लोंगकुमेर ने पूर्ण सम्मेलन के लिए चल रही तैयारियों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष को बताया। श्री लोंगकुमेर ने पूर्वोत्तर राज्यों में क्षेत्रीय सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नागालैंड की यात्रा करने में अपनी रुचि दिखाई और सम्मेलन में अपनी उपस्थिति और समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस क्षेत्र के अध्यक्ष और विधायक महत्वपूर्ण नीतियों और क्षेत्रीय चिंताओं पर विचार-विमर्श करने के लिए इस मंच का पूरा उपयोग करेंगे। श्री बिरला ने इस सम्मेलन करने के लिए नागालैंड विधानसभा को बधाई दी तथा इस सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर अपनी शुभकामनाएं दी।