जुलाई 6, 2025 4:55 अपराह्न

printer

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया दूसरा जत्‍था अपनी यात्रा पूरी कर गंगटोक लौटा

कैलाश मानसरोवर के तीर्थ यात्रियों का दूसरा जत्‍था आज अपनी यात्रा पूरी करने के बाद गंगटोक वापस लौट आए। 47 तीर्थ यात्रियों वाले दूसरे जत्‍थे ने 25 जून को नाथू ला सीमा पार करके अपनी तीर्थ यात्रा की शुरूआत की थी।

 

तीर्थ यात्रियों ने निर्बाध प्रबंधन और आतिथ्‍य के लिए सिक्किम सरकार के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है।

 

ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरूआत नाथू ला से पिछले महीने 20 तारीख को हुई थी, जहां 36 तीर्थ यात्रियों ने सिक्किम के गवर्नर ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की और यहीं से यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।