मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 28, 2025 9:37 अपराह्न

printer

कैरिबियन में आया मेलिसा तूफ़ान तेज़ी से श्रेणी 5 में बदल गया है

कैरिबियन में आया मेलिसा तूफ़ान तेज़ी से श्रेणी 5 में बदल गया है। इसमें 1 सौ 75 मील प्रति घंटे की गति से हवाएँ चल रही हैं। आज इसके सीधे जमैका पहुँचने की आशंका है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि इस तूफान से बाढ़, भूस्खलन और द्वीप के बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान होगा। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली और संचार व्यवस्था बाधित हो जाएगी।

    इस तूफ़ान से कई लोगों की मौत हो चुकी है। जमैका के अधिकारियों ने तूफ़ान से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि की है। हैती, डोमिनिकन गणराज्य और जमैका में कुल सात लोगों की मौत और 10 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

    तूफ़ान का केंद्र वर्तमान में किंग्स्टन से 1 सौ 25 मील दक्षिण में स्थित है। यह तूफान पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तरी कैरिबियन, जमैका और हैती में बाढ़ और मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है।