वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कैमरून में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कैमरून में रहने वाले भारतीय प्रवासी एक महत्वपूर्ण सेतु हैं और वे दोनों देशों के बीच संबंधों और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। श्री गोयल ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ करने की अपार संभावनाएं हैं। श्री गोयल विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के सिलसिले में कैमरून में हैं।
News On AIR | मार्च 29, 2026 2:12 अपराह्न
कैमरून में भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल