कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों में 20 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन दर्ज किया गया। कोयला और खान मंत्रालय ने बताया कि 17 मिलियन टन से अधिक कोयले का प्रेषण किया गया। मंत्रालय ने कहा कि फरवरी तक वित्त वर्ष 2025-26 में इन खदानों से संचयी कोयला उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
मंत्रालय ने कहा कि संचयी प्रेषण में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि उत्पादन और मांग में निरंतर वृद्धि, मजबूत परिचालन दक्षता और खनन मूल्य श्रृंखला में बेहतर समन्वय को दर्शाती है। कोयला मंत्रालय ने देश में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खनन की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।