दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज कहा कि दिल्ली सरकार कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्क्रीनिंग टेस्ट भी कराएगी। उन्होंने कहा कि इससे शुरुआती चरण में ही मरीजों का प्रभावी इलाज संभव हो पाएगा।
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान द्वारा संचालित सीएपीएस कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग पहल के उद्घाटन के अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार कैंसर से संबंधित पहलों पर व्यापक रूप से काम कर रही है।
मंत्री ने बताया कि सरकार सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण जल्द ही शुरू करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, श्री सिंह ने कहा कि शहर में मोबाइल कैंसर वैन भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।