आकाशवाणी समाचार से बातचीत में नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के हेमेटोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. तुलिका सेठ ने कहा कि कैंसर का इलाज संभव है और कई मामलों में यह ठीक हो सकता है। डॉ. सेठ ने कहा कि कैंसर संक्रामक नहीं है और शुरुआती निदान से इसका इलाज संभव है।
News On AIR | फ़रवरी 4, 2026 2:05 अपराह्न
कैंसर का इलाज संभव है और कई मामलों में यह ठीक हो सकता है: डॉ. तुलिका सेठ