नवम्बर 1, 2025 10:04 अपराह्न

printer

केरल स्थापना दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ

केरल आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। एक नवंबर, 1956 को त्रावणकोर, कोचीन और मालाबार क्षेत्रों का विलय करके राज्य का गठन हुआ था। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेरकर ने केरल स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने लोगों से राज्य की समृद्धि में योगदान देने, सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और मलयालम भाषा को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमशीर और अन्‍य ने भी राज्‍य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला