राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने देश की विकास यात्रा में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों द्वारा किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
इस बीच, श्री धनखड़ ने कामना की कि ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश देश की शांति और समृद्धि में योगदान करते हुए फलते-फूलते और प्रगति करते रहें।