मत्स्यपालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा है कि अगर केरल सरकार मत्स्यफेड को अमूल की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर के सहकारी मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रस्तुत करती है तो, केन्द्र इस पर विचार करने के लिए तैयार है।
उन्होंने तिरुवनंतपुरम के निकट विझिंजम स्थित केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री विकास योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री कुरियन ने कहा कि सरकार इस पहल के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में सार्थक विकास केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से ही संभव है। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री विकास योजना के अंतर्गत मत्स्य शक्ति परियोजना के हिस्से के रूप में आयोजित की गई थी।