केरल में सबरीमाला मंदिर में 41 दिवसीय मंडल व्रतम् के दौरान सबसे शुभ अनुष्ठान मंडल पूजा आज आयोजित की जाएगी। इस समारोह में देवता को स्वर्ण वस्त्र-थंगा अंकी पहनाया जाएगा जिसके बाद विशेष प्रार्थनाएं की जाएंगी।
त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाओं और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पूजा के दौरान दर्शन आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार वर्चुअल प्रणाली और सीमित बुकिंग के माध्यम से नियंत्रित किए जा रहे हैं। मंडल पूजा के बाद मंदिर बंद हो जाएगा और मकर विलाक्कु तीर्थयात्रा के लिए 30 दिसंबर को फिर से खुलेगा।