मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2024 5:14 अपराह्न

printer

केरल में, अगले चार दिनों तक तेज हवा और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान

 

केरल में, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज हवा और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आज कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दस जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मछुआरों को अगले दो दिनों तक केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

इस बीच, समुद्री संरक्षण के लिए वार्षिक मानसून ट्रॉलिंग प्रतिबंध आज आधी रात से राज्य में लागू हो जाएगा। केरल तट पर 52 दिनों का यह प्रतिबंध 31 जुलाई को समाप्त होगा। अधिकारियों ने मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं को केरल तट छोड़ने का निर्देश दिया है। मत्स्य पालन विभाग ने ट्रॉलिंग प्रतिबंध को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रतिबंध की अवधि मछली प्रजनन का समय होता है, जो समुद्री मत्स्य संसाधनों में योगदान करती हैं। मछली पकड़ने के क्षेत्र में श्रमिकों को ट्रॉलिंग अवधि के दौरान मुफ्त राशन प्रदान किया जाएगा। तटीय जिलों में मत्स्य नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला