केरल में लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए अब केवल आठ दिन रह गए हैं। तीन प्रमुख गठबंधन के नेताओं ने राज्य के विभिन्न भागों में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रमुख राजनीतिक गठबंधन में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा, यूडीएफ और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कासरगोड, वाडाकारा और कन्नूर में कल एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में सभाओं में भाग लिया।
कोझिकोड़ में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस पर राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व की सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कन्नूर और कोट्टायम में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
उधर वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज पोन्नई निर्वाचन क्षेत्र में चार स्थानों पर चुनाव रैलियों में भाग लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता सुभाषिनी अली कल उम्मीदवारों के पक्ष में कोट्टायम निर्वाचन क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करेंगे।
Site Admin | अप्रैल 18, 2024 8:18 पूर्वाह्न
केरल: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
