केरल में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि पराबैंगनी किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से सनबर्न, त्वचा, आंखों से जुड़ी बीमारियों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्राधिकरण ने लोगों को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधी धूप से बचने की सलाह दी है, जब पराबैंगनी किरणों का स्तर सबसे अधिक होता है। मछुआरों, पर्यटकों और पहले से ही किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों को टोपी, धूप का चश्मा और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी की सलाह दी गई है।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 7:04 अपराह्न
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लंबे समय तक पराबैंगनी किरणों के संपर्क में रहने पर जारी की चेतावनी