मई 16, 2024 11:49 पूर्वाह्न

printer

केरल: मौसम विभाग ने अगले पांच दिन राज्य में व्यापक वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया, नौ जिलों में आज येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक केरल में व्यापक वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य के नौ जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे आज दक्षिणी केरल में समुद्र तटों से दूर रहें।