केरल में शुक्रवार को मतदान होगा। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता और स्टार प्रचारक प्रचार में लगे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके सिंह ने कल अलुवा में एनडीए के लिए प्रचार किया, प्रचार के अंतिम चरण के लिए केरल में और अधिक भाजपा नेताओं के आने की उम्मीद है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज चेंगन्नूर और वायनाड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी आज तिरुवनंतपुरम में विभिन्न चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता प्रकाश करात और बृंदा करात ने भी कल वाम दल के लिए प्रचार किया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आज कन्नूर में चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे। चुनाव प्रचार कल समाप्त हो जायेगा।