जनवरी 22, 2026 8:44 अपराह्न

printer

केरल में शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई राज्य मंत्रियों ने सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ की मांग की

केरल में शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी समेत कई राज्य मंत्रियों ने सबरीमाला सोने की चोरी के मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ की मांग की है। श्री शिवनकुट्टी ने आरोप लगाया कि इस मामले का मुख्य आरोपी सोनिया गांधी से मिलने गया था।

संसदीय कार्य मंत्री एम.बी. राजेश ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यह निर्णय जांच एजेंसी को लेना है। इससे पहले विधानसभा में भी वाम मोर्चा के सदस्यों और मंत्रियों ने यही मांग की थी।