मार्च 19, 2024 8:48 अपराह्न

printer

केरल में लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष पुलिस बल गठित किया

 केरल में लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष पुलिस बल गठित किया गया है। राज्‍य पुलिस प्रमुख डॉक्‍टर शेख दरवेश साहेब ने कहा कि सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्‍लंघन रोकने के लिए राज्‍य स्‍तर पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। आम नागरिक भी पुलिस को व्‍हाट्सएप के माध्‍यम से आचार संहिता का उल्‍लघंन करने वाली किसी भी संदिग्‍ध गतिविधि की जानकारी दे सकते हैं।