अक्टूबर 6, 2023 1:09 अपराह्न | केरल-नाव पलटी

printer

केरल में मछुआरों की नाव पलटी, राज्य मत्स्य पालन विभाग ने तलाश और बचाव अभियान शुरू किया

केरल में कल लगभग आधी रात को कोच्चि तट से लगभग 11 समुद्री मील दूर मछुआरों की नाव पलट जाने के बाद तटरक्षक बल और राज्‍य मत्स्‍य पालन विभाग ने तलाश और बचाव अभियान शुरू किया है। नाव पर सात मछुआरें सवार थे। मछली पकड़ने वाली अन्‍य नेताओं से तीन मछुआरों को बचा लिया गया। तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए गोताखोरों का एक विशेष दल भी तैनात किया गया है।